Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh MSME : चंडीगढ़ के एमएसएमई को एआई तकनीक से कारोबार बढ़ाने के टिप्स मिले

'शिपरॉकेट यात्रा 2026' में जुटे ट्राईसिटी के उद्यमी, डिजिटल बाजार के बदलते ट्रेंड्स पर हुई चर्चा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh MSME : चंडीगढ़ में ट्राईसिटी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और नए कारोबारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा विश्लेषण के जरिए अपना दायरा बढ़ाने के नए अवसरों से रूबरू कराया गया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'शिपरॉकेट' की ओर से शहर में आयोजित 'शिपरॉकेट यात्रा 2026' में स्थानीय कारोबारियों को डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट कॉमर्स के भविष्य की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ व ट्राईसिटी के उद्यमियों, ऑनलाइन विक्रेताओं और उभरते ब्रांड्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

तेजी से उभर रहा है चंडीगढ़ का डिजिटल बाजार

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सामने आए ट्रेंड्स के मुताबिक, चंडीगढ़ उत्तर भारत के सबसे तेजी से विकसित होते डिजिटल बाजारों में से एक बन चुका है। यहां के कारोबारी ग्राहकों को जोड़े रखने और अपने ऑपरेशंस को आसान बनाने के लिए नई तकनीकों को अपना रहे हैं। शिपरॉकेट की रिपोर्ट दर्शाती है कि पिछले छह महीनों में इस क्षेत्र में ई-कॉमर्स गतिविधियों में बड़ा उछाल आया है। डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान और ऑनलाइन खरीदारी का बदलता व्यवहार इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं।

Advertisement

तकनीक तय करेगी भविष्य की सफलता

इस मौके पर शिपरॉकेट के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर प्रफुल्ल पोद्दार ने कहा कि चंडीगढ़ भारत के महत्वाकांक्षी और जागरूक युवा उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो अपनी स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में वही बिजनेस आगे बढ़ेगा जो ग्राहकों तक पहुंचने, चेकआउट प्रक्रिया को आसान बनाने और डिलीवरी व्यवस्था को सुधारने में एआई का सही इस्तेमाल करेगा। कंपनी का उद्देश्य इन कारोबारियों को वे जरूरी टूल्स और समझ देना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें।

Advertisement
×