Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा ने बनाई सेवा संकल्प अभियान की टीम

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम, 11 आयोजनों की जिम्मेदारियां तय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए प्रदेश स्तरीय टीम गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा अभियान का नेतृत्व करेंगे, जबकि प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी संयोजक होंगे। इंदिरा सिंह, नरेश पांचाल, भारत कुमार, मनीष शर्मा, अमनदीप सिंह और शिविंदर मांधोत्रा को सह-संयोजक बनाया गया है।

11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपीं

‘आशीर्वाद का दीया’ की जिम्मेदारी अमनदीप सिंह व सतपाल वर्मा, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ की मनीष शर्मा व अवि मसीन और ‘नमो सेवा गाथा’ की शक्ति प्रकाश देवशाली व तरुण शर्मा को दी गई है। ‘आंगन का उत्सव’ इंदिरा सिंह व सोनम वर्मा और ‘कहानी बदलाव की’ समीर चाकू व देवेरोटी मुखर्जी संभालेंगे।

Advertisement

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अरुण सूद व समीर गुप्ता, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ नरेश पांचाल व अभय झा, ‘सेवा मेरा योगदान’ भारत कुमार व अमित खेरवाल और ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविंदर मांधोत्रा व सोनिया दुगल की जिम्मेदारी है। ‘रंगोली राष्ट्र’ संजय टंडन व रमेश सहोड़ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ सौरभ जोशी व जस्मनप्रीत सिंह संभालेंगे।

Advertisement

पार्टी के अनुसार अभियान के जरिए सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंडल और बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। रामवीर भट्टी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है। कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेंगे।

Advertisement
×