Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

School Timings Change: चंडीगढ़ में शीतकालीन अवकाश के बाद 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, जारी हुआ नया टाइम टेबल

School Timings Change: शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, आदेश 23 जनवरी तक रहेगा लागू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

School Timings Change: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश के बाद सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षाएं दोबारा शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार सोमवार 19 जनवरी 2026 से शैक्षणिक गतिविधियां पुनः शुरू होंगी।

यह आदेश शिक्षा विभाग द्वारा 9 जनवरी 2026 को जारी पूर्व आदेश की निरंतरता में जारी किया गया है। निदेशक स्कूल शिक्षा नितिश सिंगला, पीसीएस के निर्देशों के तहत स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव भी किया गया है। इसके साथ ही स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

Advertisement

स्कूलों का नया समय (23 जनवरी 2026 तक लागू)

सिंगल शिफ्ट स्कूल

Advertisement

स्टाफ का समय: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक

छात्रों का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

लागू: सभी कक्षाओं के लिए

डबल शिफ्ट स्कूल

सुबह की शिफ्ट (कक्षा 6वीं से ऊपर)

स्टाफ: 8:45 बजे से 2:45 बजे तक

छात्र: 9:00 बजे से 1:45 बजे तक

शाम की शिफ्ट (कक्षा 1 से 5 तक)

स्टाफ: 10:40 बजे से 4:40 बजे तक

छात्र: 1:15 बजे से 4:30 बजे तक

Advertisement
×