Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्कूली बच्चों ने पुलिस, फौजियों और डॉक्टरों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर दीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनोखे अंदाज में उन लोगों को राखी बांधकर सम्मानित किया, जो समाज और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल की बच्चियों ने मौली जागरां थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
रक्षाबंधन के अवसर पर दीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनोखे अंदाज में उन लोगों को राखी बांधकर सम्मानित किया, जो समाज और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल की बच्चियों ने मौली जागरां थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाई और उन्हें उपहार व पैसे देकर आशीर्वाद दिया।

इसके बाद बच्चे चंडीमंदिर स्थित आर्मी क्षेत्र में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात जवानों को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर देश की रक्षा के लिए उनका आभार जताया। बच्चों ने कहा कि सैनिकों की वजह से देशवासी सुरक्षित हैं और उन्हें सैनिकों को राखी बांधकर गर्व महसूस हो रहा है। वापसी के दौरान बच्चों ने रेड लाइट पर ड्यूटी कर रहे पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी और यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement

इसके बाद बच्चे मनीमाजरा स्थित हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर पिंकेश वर्मा और डॉक्टर अनीता वर्मा को राखी बांधी। डॉक्टर पिंकेश वर्मा ने बच्चों को पेन, पेंसिल और चॉकलेट भेंट किए तथा उन्हें पढ़-लिखकर डॉक्टर बनने और समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस पहल के लिए स्कूल निदेशक प्रदीप शुक्ला का आभार जताया।

Advertisement

Advertisement
×