Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

School buses collide in Kharar: खरड़ में घने कोहरे के बीच दो स्कूल बसों की टक्कर, चालक समेत कई बच्चे घायल

School buses collide in Kharar: घनी धुंध के कारण गुरुवार सुबह खरड़–कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। यह हादसा जमुना अपार्टमेंट के सामने सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे में क्षतिग्रस्त बसें। ट्रिब्यून
Advertisement

School buses collide in Kharar: घनी धुंध के कारण गुरुवार सुबह खरड़–कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। यह हादसा जमुना अपार्टमेंट के सामने सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और सेंट एजरा स्कूल, खरड़ की बसें शामिल थीं।

एक स्कूल बस कुराली की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बस गलत दिशा से कुराली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त सड़क पर धुंध काफी घनी थी, जिससे दृश्यता बेहद कम थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Weather Update: चंडीगढ़ में सीजन की पहली घनी धुंध, हरियाणा-पंजाब भी सफेद चादर में लिपटा

Advertisement

इस दुर्घटना में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कुछ स्कूली बच्चों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं, सेंट एजरा स्कूल की बस के चालक तरुणजीत सिंह को इलाज के लिए खरड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके माथे पर टांके लगे हैं और हाथ में चोट आई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मोहाली और ट्राइसिटी क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement
×