Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

School Bus Accident: मोरनी हिल्स में ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई बस, महेंद्रगढ़ व नारनौल से आए 20 बच्चे घायल

School Bus Accident: बड़ा बस हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 50 बच्चों की जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

School Bus Accident:  पंचकूला के पर्यटन स्थल मोरनी हिल्स में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्कूली बच्चों से भरी बस ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल से आए करीब 50 बच्चे एडवेंचर गतिविधियों के लिए मोरनी पहुंचे थे और सुबह पिंजौर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस के ब्रेक फेल हो गए।

Advertisement

स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर नरेंद्र पाल ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाया और पहाड़ की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस की रफ्तार कम हो गई और वह पहाड़ से टकराकर रुक गई।

Advertisement

हादसे से पहले ही ड्राइवर ने बच्चों को सतर्क कर दिया था और उन्हें सीट या खिड़की को मजबूती से पकड़ने के लिए कहा। इस समझदारी के चलते बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में करीब 20 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत दूसरी बस से पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

Advertisement
×