Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Roof Collapsed in Manimanjra: मनीमाजरा में छत गिरी, तीन बच्चे मलबे की चपेट में आने से घायल

Roof Collapsed in Manimanjra: चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में जलभराव के कारण भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला, वहीं तेज हवाओं के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मनीमाजरा में गिरी छत। ट्रिब्यून
Advertisement

Roof Collapsed in Manimanjra: चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में जलभराव के कारण भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला, वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई जगह पेड़ उखड़ गए।

मनीमाजरा के गोविंदपुरा इलाके में एक पुराने मकान की कच्ची छत गिरने की घटना सामने आई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे सनी (14), गौरव (10) और राहुल (12) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। गनीमत रही कि तीनों बच्चों की जान बच गई। हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश-तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जगह पेड़ गिरे

Advertisement

घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पड़ोसियों के अनुसार मकान काफी पुराना था और रात से हो रही बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी, जिससे वह अचानक गिर गई।

बारिश के कारण शहर के लगभग सभी प्रमुख राउंडअबाउट पर जलभराव देखने को मिला, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई स्थानों पर ट्रैफिक लाइट्स भी बंद रहीं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-34 राउंडअबाउट पर वाहन लंबे समय तक फंसे नजर आए।

जीरकपुर निवासी अधिवक्ता रमन कुमार ने बताया कि सुबह भारी जाम के कारण उन्हें मोहाली पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। वहीं एक अन्य निवासी सतीश कुमार ने कहा कि सेक्टर-27 स्थित स्कूल के सामने जलभराव के चलते बच्चों को स्कूल छोड़ने में काफी दिक्कत आई।

शहर के निचले इलाकों में हालात और भी खराब रहे। सेक्टर-15 के अंडरब्रिज, औद्योगिक क्षेत्र, फल एवं सब्जी मंडी सेक्टर-26, सेक्टर-32, 43 और 23 में भी पानी भरने की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय निवासी आर.के. गर्ग ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में पेड़ों की छंटाई तो की गई, लेकिन टहनियां और कचरा समय पर नहीं हटाया गया, जिससे सड़क के नाले जाम हो गए और जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई।

तेज बारिश और हवा के चलते शहर में जगह-जगह अव्यवस्था का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन लोगों को अभी भी बारिश और जलभराव से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

Advertisement
×