Riju Saini Badminton : रिजुल सैनी ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता रजत
लखनऊ में 21 से 28 सितंबर तक हुए टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में हरियाणा की जिया रावत से मिली हार
Advertisement
Riju Saini Badminton : चंडीगढ़ की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रिजुल सैनी ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीता। 21 से 28 सितंबर तक हुए टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक जगह बनाई।
फाइनल में रिजुल का सामना हरियाणा की जिया रावत से हुआ। कड़े मुकाबले में रिजुल 12-15, 15-12, 11-15 से हार गईं। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने ली डुक को 15-9, 12-15, 13-12 (रिटायर्ड) से हराया था। क्वार्टर फाइनल में अमोलक सिंह को 15-13, 15-9 से मात दी।
Advertisement
रिजुल जीरकपुर के ढकोली स्थित बैडमिंटन अकादमी में कोच विवेक शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर महाजन और महासचिव गीता अग्रवाल ने उन्हें और कोच को बधाई दी।
Advertisement
Advertisement
×

