बिना नंबर प्लेट बाइक चलाना पड़ा भारी, 22500 का चालान कटा
पंचकूला के टैंक चौक के पास औचक निरीक्षण के दौरान पंचकूला में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की टीम ने एक बाइक को रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक चालक के पास वाहन से संबंधित कोई...
पंचकूला के टैंक चौक के पास औचक निरीक्षण के दौरान पंचकूला में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की टीम ने एक बाइक को रोककर
जांच की।
जांच के दौरान पाया गया कि बाइक चालक के पास वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। इसके अलावा बाइक पर न तो नंबर प्लेट लगी हुई थी और न ही बाइक मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुरूप पाई गई।
ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही 22 हजार 500 का चालान काटते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ ने बताया कि शहर में बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं। पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

