Chandigarh Alert : चंडीगढ़ में सेक्टर 44-45 की मुख्य सड़क पर कल से शुरू होगा मरम्मत कार्य, एक तरफ का रास्ता रहेगा बंद
30 अप्रैल से 7 मई तक सरोवर पथ पर चलेगा री-कार्पेटिंग का काम, प्रशासन ने वैकल्पिक रास्तों के प्रयोग की दी
Chandigarh Alert : चंडीगढ़ के सेक्टर 44 और 45 को बांटने वाली वी-3 सड़क (सरोवर पथ) पर कल, 30 अप्रैल से सड़क की मरम्मत (री-कार्पेटिंग) का कार्य शुरू होने जा रहा है। यह कार्य 7 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सरोवर पथ पर जंक्शन संख्या 50 से जंक्शन संख्या 60 के बीच सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। कार्य के सुचारू संचालन के लिए इस दौरान सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मार्ग पर संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें। इसके अलावा, निर्माण स्थल के पास से गुजरते समय वाहनों की गति धीमी रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

