धर्म: विशाल शोभा यात्रा 4 को
शहर में 4 अप्रैल को 23वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा...
Advertisement
शहर में 4 अप्रैल को 23वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 से प्रारंभ होकर विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए सेक्टर-42 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न होगी।
Advertisement
मंडल के प्रधान ओम ठाकुर ने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, श्रद्धालुओं और मंडल के सदस्यों द्वारा इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार सेवाएं दी जा रही हैं। शोभा यात्रा के लिए विशेष रूप से बाबा जी के प्रसाद स्वरूप बाबा जी के रोट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए स्थान के रूप में दुर्गा मंदिर सेक्टर-41ए चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है।
Advertisement
Advertisement
×

