Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गमाडा प्रोजेक्ट में फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की शिकायत पर प्रीत सिटी सेक्टर 86 स्थित एससीओ नंबर 59 और 60 की कथित अवैध रजिस्ट्री के मामले में थाना सोहाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सेक्टर 68 मोहाली निवासी अमित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
crime logo
Advertisement
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की शिकायत पर प्रीत सिटी सेक्टर 86 स्थित एससीओ नंबर 59 और 60 की कथित अवैध रजिस्ट्री के मामले में थाना सोहाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सेक्टर 68 मोहाली निवासी अमित ओबराय और दीपक कुमार को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार संबंधित शो-रूम और प्लॉट गमाडा के पक्ष में गिरवी थे, इसके बावजूद वर्ष 2021 में कथित रूप से फर्जी और गलत दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रियां करवाई गईं। गमाडा ने पहले ही इस प्रोजेक्ट में बिक्री और खरीद पर रोक लगा रखी थी। तहसीलदार कार्यालय से सत्यापन में भी स्पष्ट हुआ कि बिना अनुमति रजिस्ट्री संभव नहीं थी।

Advertisement

अधिवक्ता अतुल गोयल की शिकायत के बाद गमाडा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एफआईआर की सिफारिश की। प्रारंभिक जांच में अवैध कॉलोनी में बिना आईडीसी, ईडीसी और टैक्स अदा किए रजिस्ट्रियों का मामला सामने आया है। जांच एएसआई लवनीत सिंह को सौंपी गई है।

Advertisement

Advertisement
×