Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Red Cross Punjab: रेड क्रॉस की बैठक में जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा, संजय टंडन बोले- जनऔषधि केंद्रों के विस्तार पर फोकस

Red Cross Punjab: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने पंजाब के लोक भवन में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा की वित्त समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल के सचिव वी.पी....

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Red Cross Punjab: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने पंजाब के लोक भवन में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा की वित्त समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल के सचिव वी.पी. सिंह ने की।

वित्त समिति के सदस्य के रूप में टंडन ने पंजाब में रेड क्रॉस सोसाइटी से संबंधित प्रमुख जन कल्याण पहलों और वित्तीय मामलों पर विस्तृत चर्चा में भाग लिया और अपने सुझाव भी दिए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान लिए गए प्रमुख निर्णयों में से एक पूरे राज्य में और अधिक जन औषधि केंद्र खोलने के प्रयासों को तेज़ करना था। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हों, जो भारत सरकार द्वारा लागत-प्रभावी जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के अभियान के अनुरूप है। आम आदमी के लिए जेनेरिक दवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर भी ज़ोर दिया गया ताकि उन पर आर्थिक बोझ न पड़े।

Advertisement

समिति ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा किए गए सक्रिय जनसंपर्क प्रयासों की भी सराहना की। राज्यपाल पंजाब के विभिन्न ज़िलों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, ताकि बढ़ते नशा संकट के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही लोगों को रोगों से निवारक उपायों तथा नियंत्रण सिस्टम के बारे में अच्छी तरह से जागरूक और शिक्षित किया जा सके।

बैठक के दौरान सराहना का एक और महत्वपूर्ण बिंदु पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राज्य में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान राहत और सहायता प्रदान करने में निभाई गई सराहनीय भूमिका थी। इन प्रयासों के तहत जरूरतमंदों को तत्काल प्रभाव से सहायाता उपलब्ध करवाई गई।

बैठक के बाद टंडन ने स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में तालमेल के साथ किए गए प्रयासों के महत्व के बारे में बताया और पंजाब में जनकल्याण तथा सामुदायिक सहायता पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Advertisement
×