Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की छात्रा अर्चीशा ठाकुर ने मिस नॉर्दर्न इंडिया-2026 में जीते दो खिताब

थर्ड रनर-अप और 'मिस टैलेंटेड' का सम्मान हासिल कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मोहाली में रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रेडियोलॉजी (यूएसपीआर) की बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) चौथे वर्ष की छात्रा अर्चीशा ठाकुर ने मिस नॉर्दर्न इंडिया-2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए थर्ड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्हें उत्कृष्ट आत्मविश्वास, प्रभावशाली मंच प्रस्तुति और प्रतिभा के लिए 'मिस टैलेंटेड' सम्मान से भी नवाजा गया।फीट ऑफ फायर प्रोडक्शन द्वारा अमित भाटिया के निर्देशन में हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अर्चीशा ने ऑडिशन, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले सहित सभी चरणों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शीर्ष फाइनलिस्टों में जगह बनाई और दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए।

कार्यक्रम के दौरान मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मानिका विश्वकर्मा ने अर्चीशा ठाकुर को 'मिस टैलेंटेड' का सम्मान प्रदान किया। विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के समग्र विकास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

Advertisement

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार ने अर्चीशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध करा रहा है।

Advertisement

कैप्शन

मिस नॉर्दर्न इंडिया-2026 प्रतियोगिता में थर्ड रनर-अप और 'मिस टैलेंटेड' का सम्मान प्राप्त करती रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की छात्रा अर्चीशा ठाकुर।-निस

Advertisement
×