Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यसभा सांसद बौद्ध पहुंचे पंचकूला, विधायक चंद्रमोहन ने किया स्वागत

कहा- जनता के मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाएंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला में शनिवार को नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद करमवीर बौद्ध का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते विधायक चंद्रमोहन। -हप्र
Advertisement
कांग्रेस के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद करमवीर बौद्ध शनिवार को पंचकूला में विधायक चंद्रमोहन के निवास पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। विधायक चंद्रमोहन ने करमवीर बौद्ध को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि करमवीर बौद्ध एक समर्पित और जुझारू नेता हैं, जो संसद में प्रदेश की समस्याओं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। करमवीर बौद्ध ने विधायक और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को संसद तक पहुंचाना है। इस मौके पर कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×