Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘14 मार्च’ को बदलेगी पंजाब की राजनीतिक दिशा : गुरदर्शन सैनी

मोगा रैली की तैयारियों को लेकर शुरू किया जनसंपर्क अभियान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा नेता गुदर्शन सैनी मोगा रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए। -हप्र
Advertisement

हलका डेराबस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने 14 मार्च को मोगा में होने वाली भाजपा की विशाल रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को अपने निवास स्थान पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की।

बैठक में हलके के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया और रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सैणी ने कहा कि मोगा रैली पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ साबित होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने रैली में भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद किया।

Advertisement

बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब के लिए तैयार की गई योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पुन: विकास की राह पर लाने के लिए भाजपा के पास ठोस रोडमैप है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। सैणी ने कहा कि मोगा में आयोजित होने वाली यह राज्य स्तरीय रैली पंजाब की राजनीतिक दिशा बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

Advertisement

Advertisement
×