PU University Violence : सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, फिर भी नहीं रोका; पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर छात्रों का हंगामा, गेट नंबर-2 किया बंद
यूनिवर्सिटी में एक छात्र के साथ कथित मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा सामने आया
PU University Students Dispute : यूनिवर्सिटी में एक छात्र के साथ कथित मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा सामने आया। बड़ी संख्या में छात्रों ने हंगामा करते हुए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 को पूरी तरह बंद कर दिया। छात्रों का आरोप है कि हर्ष नाम के एक छात्र के साथ जियोलॉजी विभाग की कैंटीन के पास कई युवकों ने मारपीट की। छात्रों का कहना है कि घटना के दौरान सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
इसी बात को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि कैंपस में अगर छात्रों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तो सुरक्षा व्यवस्था का क्या मतलब है।
गेट बंद होने के कारण यूनिवर्सिटी में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार छात्रों के आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन या सुरक्षा अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक का कहना है कि हम इस मामले में पूछताछ कर रहे है। वहीं मारपीट की घटना और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर छात्रों की ओर से जम कर हंगामा किया गया।

