Punjab & Sind Bank : 1.20 करोड़ तक का बीमा कवर, PSWC कर्मचारियों को मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुरू किया विशेष प्रेस्टिज सैलरी अकाउंट, होम और वाहन लोन पर भी मिलेंगी रियायतें
Punjab & Sind Bank : पंजाब एंड सिंध बैंक ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (PSWC) के कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी अकाउंट ‘PSB PSWC Prestige Salary Account’ शुरू किया है। इसके तहत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा, ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े लाभ मिलेंगे।
इस खाते में व्यक्तिगत दुर्घटना और स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा कवर की सुविधा है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर बच्चों की शिक्षा के लिए अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। घरेलू हवाई दुर्घटना बीमा के तहत 1.20 करोड़ रुपये तक का कवर दिया जाएगा। रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड के साथ एनपीसीआई के तहत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
होम और वाहन लोन पर रियायतें
खाताधारकों को बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार होम और वाहन लोन की प्रोसेसिंग फीस में छूट और ब्याज दरों में रियायत मिल सकती है। इसके अलावा लॉकर किराये में छूट, रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड जारी करने और उसके वार्षिक रखरखाव शुल्क से छूट तथा निर्धारित सीमा तक मुफ्त चेक लीव की सुविधा भी मिलेगी।
बैंक के अनुसार, यह पहल सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और कॉरपोरेट संस्थानों के कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी अकाउंट उपलब्ध कराने की रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के साथ बैंकिंग संबंधों को मजबूत करना है।

