Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab News: पारदर्शिता और सुशासन पर जोर, पंजाब के सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू की केंद्रीय आयोग से अहम बैठक

Punjab News: हरप्रीत संधू ने अपनी लिखी पुस्तक “सुखना लेक एट डॉन” राज कुमार गोयल को भेंट की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News: पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) भवन में केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल (सेवानिवृत्त आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना आयुक्त (सेवानिवृत्त आईएफएस) विनोद कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान हरप्रीत संधू ने राज कुमार गोयल को केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उनकी हालिया नियुक्ति पर बधाई दी। दोनों पक्षों के बीच सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन और सुशासन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisement

चर्चा में संस्थागत ढांचे को सुदृढ़ करने, नागरिकों के सूचना पाने के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही स्वप्रेरित खुलासा (प्रोएक्टिव डिस्क्लोज़र) को बढ़ावा देने और अपीलों के समयबद्ध निस्तारण जैसे अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

हरप्रीत संधू ने बैठक को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे पंजाब में आरटीआई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस मौके पर हरप्रीत संधू ने अपनी लिखी पुस्तक “सुखना लेक एट डॉन” राज कुमार गोयल को भेंट की। वहीं सद्भावना के प्रतीक के रूप में केंद्रीय सूचना आयोग की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
×