Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab Health Scheme : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य गारंटी योजना पर घमासान, रवनीत बिट्टू बोले- विज्ञापनों में स्वास्थ्य क्रांति, अस्पतालों में स्वास्थ्य ठगी

मोहाली के आप विधायक बोले-फोर्टिस और मैक्स योजना के पैनल में नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू। -निस
Advertisement
Punjab Health Scheme :  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य गारंटी योजना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों के जरिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिट्टू सोमवार को लुधियाना से कुछ गंभीर मरीजों को लेकर मोहाली के फोर्टिस और मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि मरीजों के पास पंजाब सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कैशलेस इलाज से इनकार कर नकद भुगतान की मांग की।

बिट्टू ने कहा कि यदि अस्पतालों में कार्ड स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं तो 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के दावों का क्या औचित्य है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों में 900 से अधिक अस्पतालों और 2,356 इलाज पैकेजों का उल्लेख है। हालांकि, कई निजी अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण योजना के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है तथा कई परिवारों को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

Advertisement

बिट्टू ने मांगा कैशलेस इलाज का आंकड़ा

बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि यदि योजना प्रभावी ढंग से लागू है तो आम मरीजों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से योजना के तहत अब तक हुए कैशलेस इलाज का विस्तृत आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्य कार्ड बांटने और विज्ञापन जारी करने से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत नहीं होती। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन अस्पतालों में योजना प्रभावी रूप से लागू है और कार्ड होने के बावजूद मरीजों को इलाज से वंचित क्यों किया जा रहा है।

Advertisement

राजनीति के लिए मरीजों का इस्तेमाल : कुलवंत सिंह

वहीं, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि फोर्टिस और मैक्स दोनों अस्पताल इस स्वास्थ्य बीमा योजना के पैनल में शामिल नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को इसकी जानकारी होने के बावजूद मरीजों को इन अस्पतालों में क्यों लाया गया। कुलवंत सिंह ने कहा कि पैनल में शामिल अस्पतालों में 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड प्रभावी ढंग से चल रहा है और लोग इसका लाभ लेकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिट्टू को किसी पैनल वाले अस्पताल में मरीज का इलाज नहीं मिला है तो वह इस मुद्दे को उठाएं, अन्यथा राजनीति के लिए मरीजों का इस्तेमाल न करें।

फोटो कैप्शन : मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू। -निस

Advertisement
×