Punjab Achievers Awards : बठिंडा में आज सजेगा ‘द ट्रिब्यून पंजाब अचीवर्स अवार्ड्स-2026’ का मंच
उत्तर भारत के नंबर 1 अंग्रेजी अखबार 'द ट्रिब्यून' की एक और पहल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा होंगे मुख्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
Punjab Achievers Awards : उत्तर भारत के प्रमुख और विश्वसनीय समाचार पत्र समूह 'द ट्रिब्यून' द्वारा क्षेत्र के दिग्गज उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए शनिवार, 11 अप्रैल को बठिंडा के होटल सेपल में 'द ट्रिब्यून पंजाब अचीवर्स अवार्ड्स 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 उद्यमियों व संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ये दोनों दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली हस्तियों को ट्रॉफी देकर उनका अभिनंदन करेंगे। समारोह की शाम को और भी खुशनुमा बनाने के लिए मशहूर पंजाबी जोड़ी ‘मंडेर ब्रदर्स’ अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
नवाचार और नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय में नवाचार, स्थायी कार्यप्रणाली (सस्टेनेबल प्रैक्टिस), उद्यमशीलता की उत्कृष्टता, डिजिटल परिवर्तन, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रेरक नेतृत्व को पहचान दिलाना है। गौरतलब है कि ट्रिब्यून समूह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में लाखों पाठकों तक पहुंचने वाला सबसे विश्वसनीय और प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ‘आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, बठिंडा’ हैं। वहीं, ‘महंत गुरबंता दास मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ को-स्पॉन्सर और ‘अलबशीर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ गिफ्टिंग पार्टनर के तौर पर सहयोग कर रहे हैं।
इन 31 संस्थानों और हस्तियों को मिलेगा अवार्ड
समारोह में जिन 31 दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा उनमें शामिल हैं: आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, महंत गुरबंता दास मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, अलबशीर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, बाबा फरीद गुरुकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज कोटकपूरा, बाबा गांधा सिंह ग्रुप ऑफ स्कूल्स बरनाला, पंजाब अनएडेड कॉलेजेज एसोसिएशन, सतिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पूर्व में सतिया पेपर मिल्स), गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो, यंग स्कॉलर्स (वाईएस) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स बरनाला, बाबा फरीद पब्लिक स्कूल फरीदकोट, एडवांस्ड एजी हॉस्पिटल एंड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन राजपुरा, लामरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब, यूके जर्मन फार्मास्युटिकल्स चीमा मंडी, वेस्ट पॉइंट स्कूल कोटकपूरा, कॉस्मो सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अकाल कॉलेज काउंसिल गुरसागर मस्तुआना साहिब, दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा, डॉ. नागपाल रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर, जिंदल डेंटल आरसीटी एंड इम्प्लांट सेंटर, गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी पटियाला, माहेश्वरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल, मलूका आईएएस, पीजे ग्रुप, प्रो. साधु बायोलॉजी क्लासेज, पंजाब कैंसर केयर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, संत सहारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सिमरन न्यूरोस्पाइन एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, तारा बिल्डर्स, द ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन, और वंडर वॉक एंड दिव्या भूमि बरनाला।

