पीयूसी क्लास स्टाफ के चुनाव 10 को
पंजाब यूनिवर्सिटी के सी क्लास स्टाफ एसोसिएशन (पीयूसीसीएसए) के चुनाव 10 अप्रैल को होंगे। चुनाव अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने चुनाव शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि प्रधान, महासचिव समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिये नामांकन कल 2...
Advertisement
पंजाब यूनिवर्सिटी के सी क्लास स्टाफ एसोसिएशन (पीयूसीसीएसए) के चुनाव 10 अप्रैल को होंगे। चुनाव अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने चुनाव शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि प्रधान, महासचिव समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिये नामांकन कल 2 अप्रैल को तीन बजे तक भरे जायेंगे। नामांकन की छंटनी तीन अप्रैल को साढ़े तीन बजे तक होगी और फाइनल लिस्ट साढ़े बजे चस्पा कर दी जायेगी। नामांकन वापसी का समय छह अप्रैल प्रात: 11 बजे तक रहेगा और इसके बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 अप्रैल को होगा और मतों की गिनती का काम 13 अप्रैल को होगा। निवर्तमान प्रधान राधे फिर से चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
×

