PU Rose Festival: पंजाब विश्वविद्यालय में रोज फेस्टिवल शुरू, तीन दिन चलेंगे रंगारंग कार्यक्रम
PU Rose Festival: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 15वें पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया है। यह फेस्टिवल 6 से 8 फरवरी 2026 तक चलेगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे प्रो. आर.सी. पॉल रोज गार्डन में हुआ। इस मौके...
PU Rose Festival: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 15वें पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया है। यह फेस्टिवल 6 से 8 फरवरी 2026 तक चलेगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे प्रो. आर.सी. पॉल रोज गार्डन में हुआ।
इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और शहरवासी मौजूद रहे। फेस्टिवल के पहले दिन फूलों की प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया, वहीं संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, क्रिएटिव मेहंदी सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
तीसरे दिन रोज प्रिंस व रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता, डांस, फेस पेंटिंग, कोलाज मेकिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।
अधिकांश कार्यक्रम ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड और प्रो. आर.सी. पॉल रोज गार्डन में आयोजित किए जाएंगे। रोज फेस्टिवल को लेकर छात्रों और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार यह फेस्टिवल न केवल पुष्प कला को बढ़ावा देता है, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करता है।

