PU Chandigarh : पीयू की प्रो. अनुपमा शर्मा बनीं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि की कुलपति
PU Chandigarh : पंजाब विश्वविद्यालय की डा. एसएसबी यूनिवर्सिटी आफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी की अध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।...
PU Chandigarh : पंजाब विश्वविद्यालय की डा. एसएसबी यूनिवर्सिटी आफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी की अध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रो. अनुपमा शर्मा की इस अहम नियुक्ति से ट्राई सिटी के शिक्षा जगत में उत्साह है। आदेश के अनुसार, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2013 की धारा-11 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है।
तीन वर्ष का होगा कार्यकाल
प्रो. अनुपमा शर्मा का कुलपति के रूप में कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। यह आदेश कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डा. सुधीर एम. बोबडे द्वारा जारी प्रतिलिपि में भी संबंधित अधिकारियों एवं पंजाब विश्वविद्यालय को सूचनार्थ भेजा गया है।
विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शुमार हुईं पीयू की डॉ. अनुपमा शर्मा
ट्राई सिटी के शिक्षा जगत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन डॉ. अनुपमा शर्मा को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर ने दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह दी है।
डॉ. शर्मा वर्तमान में एनर्जी रिसर्च सेंटर की निदेशक भी हैं। उन्होंने 1993 में इसी विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में अपनी बीई प्रथम श्रेणी में पूरी की थी और वे दिसंबर 2020 से जनवरी 2024 तक पूर्व छात्र संबंध डीन के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने करियर में उन्होंने 120 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। शिक्षा और अनुसंधान में उनके निरंतर प्रयास और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की उनकी दृष्टि ने उन्हें इस अहम मुकाम तक पहुंचाया है।
