Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PU Bandh: पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने गेट फांदकर कैंपस में घुसने की कोशिश की, हल्का लाठीचार्ज

PU Bandh: पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सीनेट चुनावों की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर दिए गए ‘पीयू बंद’ आह्वान के बीच यूनिवर्सिटी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PU Bandh: पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सीनेट चुनावों की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर दिए गए ‘पीयू बंद’ आह्वान के बीच यूनिवर्सिटी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement

चंडीगढ़ पुलिस और रिज़र्व फोर्स ने सुबह से ही सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया था। गेट नंबर 1 को आंशिक रूप से खुला रखा गया, जबकि बाकी गेटों पर बैरिकेड्स और बसें लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी में रहने वाले कर्मचारियों और निवासियों को भी सीमित आवाजाही की अनुमति दी गई थी।

इसके बावजूद, दोपहर से पहले कई छात्र संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी गेट नंबर 1 के पास जमा हुए और उन्होंने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के डंडे छीनने और मारपीट करने की कोशिश भी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को और बढ़ा दिया गया है।

कैंपस के भीतर और बाहर भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारियों के प्रवेश से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से चंडीगढ़ की पंजाब और हरियाणा सीमा पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

वहीं, छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सीनेट चुनावों की अधिसूचना जल्द जारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस दोनों हालात पर नजर बनाए हुए हैं। (सभी फोटो ट्रिब्यून)

Advertisement
×