जीरकपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 युवतियां रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार
ज़ीरकपुर पुलिस ने बीती रात ज़ीरकपुर-पटियाला रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 7 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, इस...
Advertisement
ज़ीरकपुर पुलिस ने बीती रात ज़ीरकपुर-पटियाला रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 7 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, इस मामले में देह व्यापार चलाने के आरोप में 4 होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी (सब डिवीजन ज़ीरकपुर) गजलप्रीत कौर ने बताया कि उक्त होटल पर पहले भी छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन संचालकों द्वारा दोबारा यह अवैध धंधा शुरू कर दिया गया था। इस बार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। शहर में होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों पर अब और सख्ती से निगरानी रखी जाएगी।
Advertisement
Advertisement
×

