Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGI Chandigarh : प्रो. जितेंद्र साहू बने एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पीजीआई की 'बाल मिर्गी अनुसंधान संगोष्ठी' में संभाला पदभार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते प्रो. जितेंद्र कुमार साहू। -ट्रिब्यून फोटो
Advertisement
PGI Chandigarh :  पीजीआई की पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट ने एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी इंडिया के सहयोग से ऐतिहासिक 'बाल मिर्गी अनुसंधान संगोष्ठी' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पीजीआई में इन्फेंटाइल स्पैज़्म (शिशुओं में ऐंठन) पर अनुसंधान के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में हुआ।

संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण एओपीएन के नए बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति रही, जिसमें पीजीआई के प्रो. जितेंद्र कुमार साहू को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो. साहू ने 'एवरी चाइल्ड्स ब्रेन मैटर्स, एवरीवेयर' का दृष्टिकोण साझा करते हुए वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए समान न्यूरोलॉजिकल देखभाल का मिशन दोहराया।

Advertisement

समारोह में पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल मुख्य अतिथि और इंटरनेशनल चाइल्ड न्यूरोलॉजी एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा सिंगी विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. विनीत वानखेड़े, आयोजन अध्यक्ष प्रो. नवीन संख्यान और आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका मदान सहित देशभर के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Advertisement

संगोष्ठी में 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहां विभिन्न विभागों के छात्रों और संकाय सदस्यों ने शोध प्रस्तुत किए। बचपन की मिर्गी शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए एम्स नई दिल्ली के प्रो. बिस्वरूप चक्रवर्ती और नाइपर मोहाली की प्रो. दीपिका बंसल को सम्मानित किया गया।

Advertisement
×