Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वृंदावन यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के धार्मिक समारोह में प्रवीण छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

नव वर्ष के अवसर पर राजपुरा से वृंदावन यात्रा पर गए सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा एक जनवरी को आयोजित विशाल धार्मिक समारोह में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रवीण छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भजन संध्या के दौरान प्रवीण छाबड़ा व उनके साथियों को सम्मानित करते आयोजक प्रवीण चुघ।-निस
Advertisement
नव वर्ष के अवसर पर राजपुरा से वृंदावन यात्रा पर गए सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा एक जनवरी को आयोजित विशाल धार्मिक समारोह में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रवीण छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विजय तनेजा, मोहित कुमार मोनू, अश्वनी गोंसाई अन्नू, विजय कुमार बिट्टू और दीपक प्रेमी भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में राजपुरा की प्रसिद्ध भजन गायिका बावरी खुशी ने अमित म्यूजिकल ग्रुप के साथ अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति का रंग छा गया।

Advertisement

इस अवसर पर यात्रा के आयोजक प्रवीण चुघ और उनकी टीम द्वारा प्रवीण छाबड़ा व उनके साथियों को सम्मानित किया गया। प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि प्रवीण चुघ पिछले कई वर्षों से नव वर्ष पर श्रद्धालुओं को वृंदावन दर्शन के लिए लेकर आते रहे हैं। जहां लोग नव वर्ष पर्यटन स्थलों पर मनाते हैं, वहीं श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर ले जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए किए गए लंगर और भजन संध्या की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

Advertisement

Advertisement
×