Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

श्री हरि मंदिर समिति के चेयरमैन बने प्रमोद चौहान, शेर बहादुर प्रधान

चंडीगढ़ के सेक्टर-12 पीजीआई कैंपस में प्रबंधक समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी।
Advertisement

Shri Hari Mandir Committee Election : श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति, सेक्टर-12, पीजीआई कैंपस, चंडीगढ़ के चुनाव शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव में प्रमोद चौहान को चेयरमैन और शेर बहादुर को प्रधान चुना गया।

खुम प्रसाद काफले को उप-प्रधान और भुरम सिंह को महासचिव बनाया गया। अनिल शर्मा और मनोज कुमार को संयुक्त सचिव, विजय वर्धन राव कोषाध्यक्ष, अजय पांडे को स्टोर कीपर और राजीव कुमार को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई। परमजीत सिंह और राजन कुमार को सलाहकार बनाया गया।

Advertisement

धार्मिक गतिविधियों के साथ जनकल्याण कार्यों पर जोर

नवनिर्वाचित समिति ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शिता, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग और सहभागिता के लिए सभी सदस्यों तथा पीजीआई कैंपस निवासियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
×