Mohali Power Cut: मोहाली, जीरकपुर और खरड़ में बिजली कटौती, तीन दिन कई इलाकों में रहेगी सप्लाई बाधित
Mohali Power Cut: जीरकपुर में 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, मोहाली व आसपास के क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे की कटौती; PSPCL के अपग्रेडेशन कार्य के चलते फैसला
Mohali Power Cut: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा शहरों के सौंदर्यीकरण और बिजली ढांचे के उन्नयन के तहत मोहाली, जीरकपुर और खरड़ के कई इलाकों में 22, 23 और 25 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी।
23 और 25 अप्रैल को जीरकपुर के अधिकांश शहरी क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं माया गार्डन, सिंहपुरा, नगला, PR-7 रोड, पटियाला रोड, चंडीगढ़ रोड, कृष्णा नगर, हरमिलाप नगर, गोदाम एरिया, शिवा एन्क्लेव, संसारपुर पिंड और गुरदयाल कॉलोनी में लगभग 5 घंटे की कटौती होगी।
22 अप्रैल को 66 केवी सनी एन्क्लेव ग्रिड के अपग्रेडेशन के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे न्यू और ओल्ड सनी कॉलोनी, सेक्टर 123, 124, 125, हुसैनपुर, मानना, झामपुर, जंडपुर, थस्का, बेहलोलपुर, तड़ौली, रायपुर, देसू माजरा, फर्तुल्लापुर और हरलालपुर सहित कई इलाकों में असर पड़ेगा।
इससे पहले 21 अप्रैल को भी मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की गई थी, जिससे लोगों को गर्मी के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
PSPCL अधिकारियों के अनुसार यह कटौती बिजली लाइनों के सुदृढ़ीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

