Chandigarh Fire : सेक्टर 26 पुलिस लाइन में लगी आग, दमकल विभाग ने 2 घंटे में पाया काबू
Chandigarh Fire : चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में अचानक आग लग गई। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और बड़ी संख्या में लोग आईटी पार्क तथा मंडी की तरफ आते-जाते हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों...
Advertisement
Chandigarh Fire : चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में अचानक आग लग गई। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और बड़ी संख्या में लोग आईटी पार्क तथा मंडी की तरफ आते-जाते हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने आग देखकर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शहर में कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते दमकल विभाग को भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
