राष्ट्र की हर पुकार पर पीजीआई तैयार : प्रो. विवेक लाल
पीजीआई में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि राष्ट्र की हर पुकार पर पीजीआई हमेशा सेवा के लिए तैयार रहा है। उन्होंने 2025 को संस्थान के...
पीजीआई में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि राष्ट्र की हर पुकार पर पीजीआई हमेशा सेवा के लिए तैयार रहा है।
उन्होंने 2025 को संस्थान के लिए ‘निर्णायक और ऐतिहासिक उपलब्धियों’ का वर्ष बताया और ऑपरेशन सिंदूर में पीजीआईएमईआर की भूमिका को राष्ट्रीय दायित्व और मानवीय प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
निदेशक ने नियमित ऑपरेशन थिएटर का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बढ़ाने को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अहम पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे सर्जरी की प्रतीक्षा अवधि में तीस से चालीस प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने अंग प्रत्यारोपण में अग्रणी भूमिका, लंबित पदोन्नतियों के समाधान और मरीजों की सुविधा के लिए पीजीआईएमईआर से सारंगपुर तक प्रस्तावित अंडरग्राउंड टनल की जानकारी भी दी। समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

