Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PGI Chandigarh : राष्ट्रीय पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री क्विज में पीजीआईएमईआर टीम बनी उपविजेता

नई दिल्ली में आयोजित 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान देशभर की टीमों के बीच हासिल किया दूसरा स्थान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PGIMER Pediatric Dentistry Quiz : पीजीआई चंडीगढ़ के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर की पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री यूनिट की टीम राष्ट्रीय पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री क्विज में उपविजेता रही। नयी दिल्ली में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुई इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया।  टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवित्रा देवी और अंतिम वर्ष की जूनियर रेजिडेंट डॉ. संजना तथा डॉ. शिफाली त्रिखा शामिल थीं। टीम ने देशभर से आई पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री की टीमों के बीच दूसरा स्थान हासिल किया।

बच्चों की दंत चिकित्सा पर विशेष जोर

पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री यूनिट बच्चों की दंत चिकित्सा के साथ अकादमिक और शोध कार्यों में भी सक्रिय है। यूनिट में बच्चों में दंत क्षय की रोकथाम, विकसित हो रही दंत विसंगतियों में शुरुआती हस्तक्षेप, दंत चोटों का उपचार तथा विशेष स्वास्थ्य जरूरतों और जटिल चिकित्सकीय स्थितियों वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×