Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGI 39th Convocation : पीजीआई चंडीगढ़ के दीक्षांत समारोह में कल जुटेंगे दिग्गज, JP नड्डा 682 डॉक्टरों को सौंपेंगे डिग्रियां

39वां दीक्षांत समारोह: 95 मेधावियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल से नवाजेंगे स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी रहेंगे मौजूद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PGI 39th Convocation : सिटी ब्यूटीफुल स्थित पीजीआईएमईआर (PGIMER) के भार्गव ऑडिटोरियम में गुरुवार, 30 अप्रैल को संस्थान का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 682 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

इन दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी

Advertisement

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 'एस्टीम्ड गेस्ट' के तौर पर उपस्थित रहेंगे। वहीं, नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) होंगे। प्रो. लाल ने इस आयोजन को केवल एक शैक्षणिक रस्म नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सेवा और ज्ञान का उत्सव करार दिया है।

Advertisement

डिग्री और मेडल का गणित: 18 को मिलेगा गोल्ड

समारोह के दौरान चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने वाले 682 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पीएचडी से लेकर एमडी और एमएस तक के शोधार्थी शामिल हैं।

कुल डिग्रियां: 682 (पीएचडी-61, डीएम-114, एमसीएच-67, एमडी-323, एमएस-103, एमडीएस-14)

कुल मेडल: 95

गोल्ड मेडल: 18

सिल्वर मेडल: 37

ब्रोंज मेडल: 40

भारतीय परिधान में नजर आएंगे भावी डॉक्टर

पीजीआई ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए इस बार भी दीक्षांत समारोह के लिए एथनिक ड्रेस कोड अनिवार्य किया है। सभी डिग्री धारक भारतीय पारंपरिक परिधानों के साथ संस्थान द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया 'पीजीआई स्टोल' पहनकर मंच पर पहुंचेंगे।

संस्थान की उपलब्धियों पर एक नजर

निदेशक प्रो. विवेक लाल ने संस्थान की विकास यात्रा साझा करते हुए बताया कि पीजीआई आज सालाना 30 लाख से अधिक ओपीडी मरीजों का उपचार कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 2 लाख से अधिक जरूरतमंदों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी और एआई (AI) आधारित डायग्नोस्टिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ पीजीआई अब सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के नए मानक स्थापित कर रहा है।

Advertisement
×