Petrol Langar Chandigarh : खाने का नहीं, पेट्रोल का लगेगा लंगर; चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे बांटे जाएंगे फ्यूल कूपन
Petrol Langar Chandigarh : अमृतसर के राकेश तरेहन का अनोखा पहल; सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर होगा आयोजन
Petrol Langar Chandigarh : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार को एक अनोखा ‘पेट्रोल लंगर’ लगाया जाएगा। इसके तहत लोगों को पेट्रोल के लिए 500 से 1,000 रुपये तक के फ्यूल कूपन दिए जाएंगे। इन कूपन का इस्तेमाल मौके पर ही पेट्रोल भरवाने के लिए किया जा सकेगा। यह पहल अमृतसर के समाजसेवी राकेश त्रेहन की ओर से की जा रही है, जो ‘राजा दि किंग’ के नाम से भी जाने जाते हैं।
यह ‘पेट्रोल लंगर’ मंगलवार शाम 5 बजे सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा। आयोजन में पहुंचने वाले लोगों को 500 से 1,000 रुपये तक के फ्यूल कूपन दिए जाएंगे। बढ़ते रोजमर्रा के खर्चों के बीच पेट्रोल जैसी जरूरी चीज के लिए इस तरह का सेवा अभियान चर्चा में है।
पहले लगा चुके हैं ‘पैसों का लंगर’
चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर, लोगों को मिलेगा फ्री तेल pic.twitter.com/B6AkY7eTz4
— sushil kumar (@sushil1641993) August 17, 2026
राकेश त्रेहन इससे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में ‘पैसों का लंगर’ लगा चुके हैं। उस दौरान फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और कोल्ड ड्रिंक के साथ लोगों को 500-500 रुपये के नकद नोट भी बांटे गए थे। अब उन्होंने अगली योजना ‘आईफोन का लंगर’ लगाने की बताई है। उनके अनुसार, इसमें लोगों को मुफ्त आईफोन दिए जाएंगे।
त्रेहन के अनुसार, उनका संबंध अमृतसर के टेक्सटाइल कारोबार से रहा है और वह बिटकॉइन ट्रेडिंग करते हैं। उनका कहना है कि वह क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई का एक हिस्सा महामाई के आशीर्वाद से जनसेवा में लगा रहे हैं।

