Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Petrol Price: चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये के पार, लगातार चौथी बढ़ोतरी से लोगों पर महंगाई की मार

Chandigarh Petrol Price: पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर पहुंचा, 11 दिनों में करीब 7.5 रुपये तक बढ़े दाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

Chandigarh Petrol Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को ईंधन की कीमतों में हुई ताजा वृद्धि के बाद चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। नई दरों के अनुसार शहर में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। यह पिछले 11 दिनों में चौथी बार कीमतों में इजाफा है। 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, रुपये की कमजोरी और रिफाइनिंग लागत बढ़ने के कारण तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। फरवरी के अंत से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

Advertisement

चंडीगढ़ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मोहाली में पेट्रोल का दाम 105.99 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि शिमला में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

देश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लगभग 90 प्रतिशत ईंधन बाजार को नियंत्रित करती हैं। इनके दाम बढ़ाने के बाद निजी कंपनियों ने भी कीमतों में समान वृद्धि कर दी है।

Advertisement
×