Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्वच्छता के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह

सेक्टर-69 में निकली स्वच्छता रैली, गीले-सूखे कूड़े के पृथक्करण और प्लास्टिक से बचने की अपील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नगर निगम मोहाली की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-69 में स्वच्छता रैली निकाली गई। विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को ‘स्वच्छ शहर-हराभरा शहर’ का संदेश दिया गया।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने, घर में गीले और सूखे कूड़े को अलग करने तथा कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निपटारे में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के लिफाफों के इस्तेमाल से बचने का भी आग्रह किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मोहाली में करीब 8,000 परिवार घर में ही कूड़े का खाद आदि के रूप में उपयोग कर उसका उचित प्रबंधन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दूसरे परिवार भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

Advertisement

जागरूकता के साथ कार्रवाई पर जोर

विधायक ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर स्वेच्छा से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना है। नगर निगम की ओर से स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण और सार्वजनिक स्थानों की देखभाल को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सेक्टर-69 की मुख्य मार्केट से सुबह 8:30 बजे शुरू हुई रैली विभिन्न सड़कों से होते हुए कम्युनिटी सेंटर-69 पहुंची। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। सफाई सेवाओं में योगदान देने वाले स्वच्छता सेनानियों को दर्शाती तख्तियां भी प्रदर्शित की गईं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह गाढ़ा, वरिष्ठ उप महापौर राजिंदर प्रसाद शर्मा, उप महापौर हरपाल सिंह चन्ना, अधीक्षण अभियंता कमलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी, पार्षद प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
×