Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PEC चंडीगढ़ में स्ट्रे डॉग्स को लेकर एनिमल लवर्स का प्रदर्शन, डायरेक्टर राजेश भाटिया के इस्तीफे की मांग

PM मोदी की विजिट के दौरान कैंपस से 50 स्ट्रीट डॉग हटाने का मामला; एनिमल लवर्स का आरोप- निगम की गाड़ियों को कुत्ते छोड़ने के लिए कैंपस में नहीं आने दिया जाता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रदर्शन करते एनिमल लवर्स। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में स्ट्रे डॉग्स को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को हुई विजिट के दौरान कैंपस से करीब 50 स्ट्रीट डॉग हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न एनिमल लवर संस्थाओं से जुड़े लोगों ने डायरेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने PEC के डायरेक्टर राजेश भाटिया के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री की विजिट के दौरान कैंपस से स्ट्रे डॉग्स को हटाया गया। उनका कहना है कि संस्थान को आवारा कुत्तों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए और उन्हें कैंपस में वापस आने से रोकने के बजाय नियमानुसार उनकी देखभाल की व्यवस्था करनी चाहिए।

Advertisement

'नगर निगम की गाड़ियों को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाता'

एनिमल लवर्स से जुड़ी संस्थाओं का कहना है कि PEC प्रशासन की ओर से यह दावा किया जाता है कि स्ट्रे डॉग्स को कैंपस में नहीं आने दिया जा सकता। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब नगर निगम की गाड़ियां इन कुत्तों को कैंपस में छोड़ने के लिए आती हैं तो उन्हें गेट से ही अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्ट्रे डॉग्स को हटाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनका कहना है कि संबंधित एजेंसियों को मिलकर पशु कल्याण नियमों के तहत व्यवस्था करनी चाहिए।

17 जुलाई को PEC पहुंचे थे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को PEC पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ की जनता को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी दौरान करीब 50 स्ट्रे डॉग्स को कैंपस से हटाए जाने की बात सामने आई है।

इसी मुद्दे को लेकर अब पशु प्रेमी संगठनों ने PEC प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने डायरेक्टर राजेश भाटिया की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

Advertisement
×