Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PU Admission 2026 : पीयू में आईएएस मेंस कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, बीए-एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं, 10 जून से शुरू होगा नया बैच

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PU Admission 2026 : पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के 'सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन' ने आईएएस (मुख्य सामान्य अध्ययन) बैच-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस रेगुलर बैच के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 मई, 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

10 जून से शुरू होगा नया बैच

Advertisement

केंद्र की मानद निदेशक प्रो. ज्योति रतन और समन्वयक प्रो. माधुरी ऋषि ने बताया कि इस कार्यक्रम को यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की सटीक और व्यवस्थित तैयारी के लिए तैयार किया गया है। इस कोर्स की अवधि लगभग चार महीने होगी और कक्षाएं 10 जून से शुरू की जाएंगी।

Advertisement

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं

संस्थान में नवीनतम यूपीएससी परीक्षा पैटर्न के अनुसार अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को विषयवार साप्ताहिक मॉक टेस्ट, मॉड्यूल पूरा होने पर मूल्यांकन और सेवारत व सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और आईईएस अधिकारियों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, छात्रों के लिए लाइब्रेरी और 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

श्रेणीवार फीस का विवरण

दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित 33,040 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 16,520 रुपये निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.iasc.puchd.ac.in पर उपलब्ध है। पूछताछ के लिए उम्मीदवार 9915871062 या 9914904188 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीए-एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

पंजाब विश्वविद्यालय ने 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई 'पीयू-बीए/बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स प्रवेश परीक्षा' का परिणाम भी घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://results.puchd.ac.in पर देख सकते हैं।

Advertisement
×