पंचकूला पुलिस ने 488 गुमशुदा व बिछड़े लोगों को अपनों से मिलवाया
वर्ष 2025 के दौरान पंचकूला पुलिस ने अपनी संवेदनशील, सक्रिय का परिचय देते हुए 488 गुमशुदा एवं बिछड़े लोगों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों से मिलवाया। यह उपलब्धि पुलिस की थाना-चौकी, साइबर सेल, ईआरवी तथा दुर्गा शक्ति व फील्ड...
Advertisement
वर्ष 2025 के दौरान पंचकूला पुलिस ने अपनी संवेदनशील, सक्रिय का परिचय देते हुए 488 गुमशुदा एवं बिछड़े लोगों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों से मिलवाया। यह उपलब्धि पुलिस की थाना-चौकी, साइबर सेल, ईआरवी तथा दुर्गा शक्ति व फील्ड में मौजूद टीमों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले की थाना एवं चौकी स्तर की टीमों ने साइबर सेल तथा फील्ड में सक्रिय ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीमों के सहयोग से लगातार प्रयास करते हुए इन सभी गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढा और उनके घर पहुंचाया।
Advertisement
Advertisement
×

