Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Panchkula News : कांग्रेस की बैठक में निगम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला की मासिक बैठक पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित भवन में रविवार को किया गया। इसमें जिलेभर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की। बैठक के दौरान आगामी नगर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला में रविवार को आयोजित जिला कांग्रेस की बैठक में उपस्थित कांग्र्रेस नेता। - हप्र
Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला की मासिक बैठक पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित भवन में रविवार को किया गया। इसमें जिलेभर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की।

बैठक के दौरान आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं व नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती और उत्साह के साथ लडऩे की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस नगर निगम में जीत हासिल कर जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी और विकास कार्यों को नई दिशा देगी। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×