Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Panchkula News : प्रोटीन पाउडर पर मजाक बना हत्या की वजह, चार आरोपी गिरफ्तार

दो साल पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

मनसा देवी क्षेत्र में प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने को लेकर उड़ाए गए मजाक से शुरू हुई दो साल पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। 20 वर्षीय कपिल की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात सकेतड़ी रोड पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष की सूचना मिली थी। मौके से खून के निशान और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दो साथी घायल मिले। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना मनसा देवी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन (20), अर्जुन (18), विपिन कुमार (20) और मोहित कुमार (20) के रूप में हुई है।

Advertisement

समझौते की बैठक के बाद हुआ हमला

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि करीब दो वर्ष पहले मृतक के एक दोस्त का प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने को लेकर मजाक उड़ाया गया था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौते की बैठक हुई, लेकिन वहां फिर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें कपिल की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement
×