Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Panchkula News : सस्ती कोठी का झांसा देकर डीएसपी से 53 लाख रुपये की ठगी

पंचकूला में सस्ती जमीन और कोठी दिलाने के नाम पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह से 53 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंचकूला में सस्ती जमीन और कोठी दिलाने के नाम पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह से 53 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में सेक्टर 26 पंचकूला में 14 मरले की कोठी दिखाकर करीब 2 करोड़ रुपये में सौदा तय करने का झांसा दिया गया। कुलविंदर समेत 6 लोगों ने खुद को रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर और जमीन मालिकों से जुड़ा बताकर फर्जी कागजात और नकली बिल दिखाए। भरोसा जीतने के बाद अलग अलग किश्तों में 53 लाख रुपये ले लिए गए।

शक होने पर डीएसपी ने शिकायत दी। जांच में सामने आया कि 6 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 47 लाख रुपये हड़प लिए गए। डीएसपी ने डीसीपी, सीपी और हरियाणा डीजीपी को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई मंत्री विपुल गोयल के हस्तक्षेप के बाद दर्ज मामले में हुई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×