Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Panchkula MC Elections : मेयर की रेस में 12 उम्मीदवार, 20 वार्डों के लिए 100 दावेदार कतार में

पंचकूला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवारी को लेकर घमासान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Panchkula MC Elections :  पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट हासिल करने के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मेयर पद के लिए जहां करीब एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं ने आलाकमान को आवेदन भेजकर अपनी दावेदारी पेश की है, वहीं 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए लगभग 100 उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी है। कई वार्डों में तो दावेदारों ने अभी से पोस्टर लगाकर खुद को संभावित उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

मेयर पद की टिकट चाहने वालों की सूची काफी लंबी है। इनमें नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मनवीर कौर गिल, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज और सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके अलावा एडवोकेट राज सिंह चौहान, पवन जैन, चंद्रभान गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सलीम, पूर्व पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पंकज बाल्मीकि, रितेश कक्कड़, कुलदीप गर्ग और कृष्ण नन्हा ने भी टिकट की मांग की है।

Advertisement

मनीष बंसल और भावना गुप्ता की भी चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल और दो बार पार्षद रहीं तेजतर्रार नेत्री भावना गुप्ता का नाम भी मेयर पद के लिए चर्चाओं में है। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पास अपना औपचारिक आवेदन जमा नहीं करवाया है।

Advertisement

चंद्रमोहन के हाथों में टिकट की चाबी

कांग्रेस हाईकमान ने टिकट फाइनल करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई थी। इसमें पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन और जिला प्रधान संजय चौहान शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सत्र चलने के कारण सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरुण मुलाना इस बैठक में नहीं पहुंच सके। अब शनिवार या रविवार को होने वाली अगली बैठक में टिकटों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण में विधायक चंद्रमोहन की सिफारिश ही सर्वोपरि होगी। इसी के चलते अब चंद्रमोहन के आवास पर टिकट के चाहवानों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

Advertisement
×