पंचकूला : हर्बल पार्क में एचएयू ट्राईसिटी एलुमनी एसोसिएशन ने चलाया सफाई अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के पूर्व छात्रों की एचएयू ट्राईसिटी एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले...
गांधी जयंती के अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के पूर्व छात्रों की एचएयू ट्राईसिटी एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीएस दुग्गल, सलाहकार डॉ. यशपाल वर्मा, वरिष्ठ सदस्य ओपी सिहाग, महासचिव रोहतास रमन, कार्यकारिणी सदस्य सुरिंदर चड्ढा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सांगवान, केके मानव, डॉ. राजेंद्र सोलंकी, संजीव छिल्लर, अशोक कुमार सहित अन्य सदस्यों ने पार्क में सफाई की।
डॉ. बीएस दुग्गल, डॉ. यशपाल वर्मा और ओपी सिहाग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें योगदान देना होगा।

