Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

12 ग्राम 24 मिलीग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

एसीपी पंचकूला विक्रम नेहरा की मौजूदगी में ली तलाशी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12.24 ग्राम अवैध हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला की टीम गश्त व अपराध की रोकथाम के लिए सेक्टर-25 पंचकूला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विकास उर्फ पुलसिया नामक व्यक्ति पंचकूला क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है और आज भी सेक्टर-26 पंचकूला में किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया।

Advertisement

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम विकास उर्फ पुलसिया बताया। एसीपी पंचकूला विक्रम नेहरा की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब से एक पारदर्शी मोमी पन्नी बरामद हुई, जिसमें हल्के भूरे रंग का 12 ग्राम 24 मिलीग्राम मादक पदार्थ मिला। जांच करने पर यह पदार्थ हेरोइन पाया गया।

Advertisement

Advertisement
×