Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्तर भारत की पहली फ़्रैंचाइजी पिकलबॉल लीग का आगाज, 25 लाख का होगा प्राइज पूल

मोहाली में 11-12 अप्रैल को होगा टायनॉर नॉर्थ इंडिया पिकलबॉल कप का आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

उत्तर भारत में खेलों के उभरते परिदृश्य में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'टायनॉर नॉर्थ इंडिया पिकलबॉल कप (एनआईपीसी) 2026-सीजन 1' की आधिकारिक घोषणा की गई। यह उत्तर भारत की पहली फ़्रैंचाइजी-आधारित पिकलबॉल लीग होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में एक पेशेवर खेल इकोसिस्टम तैयार करना है।

खिलाड़ियों की होगी नीलामी

Advertisement

इस लीग की सबसे बड़ी खासियत इसका 'फ़्रैंचाइजी मॉडल' है। एनआईपीसी के संस्थापक ब्रिगेडियर एचपीएस बेदी (रिटायर्ड) ने बताया कि पारंपरिक टूर्नामेंटों के उलट इसमें पंजीकृत खिलाड़ियों को नीलामी के जरिए टीमों में शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों की यह नीलामी 5 अप्रैल को चंडीगढ़ क्लब में होगी। इस सिस्टम से न केवल संतुलित टीमें बनेंगी, बल्कि खिलाड़ियों को भी प्रतिभा का उचित मूल्य मिलेगा।

Advertisement

140 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एनआईपीसी के डायरेक्टर नीरज मेहता के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल को मोहाली के 'परवाज़ स्पोर्ट्स' में होने वाले इस टूर्नामेंट में 140 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के लिए 25 लाख रुपए का भारी-भरकम प्राइज पूल रखा गया है। इसमें एडवांस्ड, इंटरमीडिएट, युवा और 50+ आयु वर्ग जैसी विभिन्न श्रेणियां बनाई गई हैं, ताकि हर स्तर के खिलाड़ी को मंच मिल सके।

क्या है पिकलबॉल?

पिकलबॉल एक आधुनिक पैडल खेल है जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की खूबियां समाहित हैं। इसे छोटे कोर्ट पर ठोस पैडल और छेद वाली प्लास्टिक गेंद से खेला जाता है।

प्रोफेशनल इकोसिस्टम पर जोर

टायनॉर ऑर्थोटिक्स के डायरेक्टर ए.जे. सिंह ने फिटनेस और सामुदायिक जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि इस लीग का लक्ष्य ब्रांड्स और खिलाड़ियों को एक साथ लाना है। वहीं, 'जी बी लीजेंड्स' टीम के सीईओ अमित सूद, जेएसके ब्लेसिंग होम्स के डॉ. जसबीर सिंह और पुष्पांजलि फूड्स के रविंदर सिंह ने भी इस पहल को खेल और बिजनेस के मेल का एक शानदार जरिया बताया।

इस अवसर पर जिला पिकलबॉल एसोसिएशन (मोहाली) के अशोक गुप्ता और पंचकूला के आनंद गुप्ता ने भी शिरकत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की व्यवस्थित लीग से जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Advertisement
×