Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्राईसिटी को सौगात: NH-205A को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए 1463.95 करोड़ रुपये मंजूर

Zirakpur Bypass Project: पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए एक एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Zirakpur Bypass Project: पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने के लिए एक एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर (spur) के निर्माण के लिए 1,463.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने अपने ‘X’ अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की।

यह प्रोजेक्ट ट्राईसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट (Tricity Ring Road Project) का अहम हिस्सा है। इसके तहत बनने वाला नया कॉरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर वाहनों के दबाव को कम करेगा और ट्रैफिक को शहर के बाहर से डायवर्ट करने में मदद करेगा।

Advertisement

Advertisement

प्रमुख हाईवे पर जाम से राहत

परियोजना पूरी होने के बाद National Highway 44 (NH-44), National Highway 205A (NH-205A) व National Highway 152 (NH-152) पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल और शिमला के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

इस कॉरिडोर के बनने से हिमाचल प्रदेश, विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और सुगम संपर्क मिलेगा। इससे न केवल यात्रा समय में कमी आएगी बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को भी मजबूती मिलेगी।

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग्रीनफील्ड स्पर परियोजना लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक गतिविधियों और पर्यटन को नई गति देगी। साथ ही ट्राईसिटी क्षेत्र में शहरी यातायात प्रबंधन को भी सुदृढ़ बनाएगी।

Advertisement
×