Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एनएचएम कर्मचारियों को अब हर माह सात तारीख को मिलेगा वेतन

फंड और बिल प्रोसेसिंग की समयसीमा तय, देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत एचकेआरएनएल, एनएचएम कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को अब हर माह 7 तारीख तक वेतन जारी किया जाएगा।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

फंड और बिल प्रोसेसिंग की समयसीमा तय, देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी

हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत एचकेआरएनएल, एनएचएम कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को अब हर माह 7 तारीख तक वेतन जारी किया जाएगा। एनएचएम ने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए फंड उपलब्ध कराने से लेकर बिलों की प्रोसेसिंग और भुगतान की रिपोर्टिंग तक की समयसीमा तय की है।

एनएचएम के कार्यालय आदेश के मुताबिक, समय पर वेतन जारी करने के पहले भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन बिल देर से जमा होने और उनकी प्रोसेसिंग में देरी के कारण कर्मचारियों को भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा था। अब अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। डायरेक्टर फाइनेंस एंड अकाउंट्स को हर जिले में प्रत्येक माह 25 तारीख तक पर्याप्त फंड उपलब्ध कराना होगा और इसकी जानकारी मिशन निदेशक को देनी होगी।

Advertisement

वहीं, संबंधित अधिकारी और डीडीओ वेतन बिल समय पर जमा कराने और उनकी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। आदेश के अनुसार कर्मचारियों का वेतन सात तारीख तक जारी करने के बाद आठ तारीख तक भुगतान की स्थिति मिशन निदेशक को बतानी होगी। इसके लिए डायरेक्टर फाइनेंस एंड अकाउंट्स और स्टेट फाइनेंस मैनेजर जिम्मेदार होंगे। निर्धारित समयसीमा के बाद होने वाली किसी भी देरी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

Advertisement
×