Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

New Year bash : न्यू ईयर की रात चंडीगढ़ में कहां थम जाएंगी गाड़ियां? बाहर निकलने से पहले ये ट्रैफिक प्लान जानना जरूरी

31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 1 जनवरी तड़के 2 बजे तक कई सेक्टर रहेंगे ‘Restricted Vehicle Zone’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

New Year bash : चंडीगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर साफ संदेश दिया है-जश्न मनाइए, लेकिन नियमों के दायरे में। भारी भीड़, नाइट सेलिब्रेशन और पैदल आवाजाही को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 की रात विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है। इसके तहत शहर के कई प्रमुख बाजारों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।

क्यों लगाया गया ‘Restricted Vehicle Zone’?

Advertisement

हर साल न्यू ईयर ईव पर सेक्टर-17, एलांते मॉल और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ उमड़ती है। देर रात तक जश्न, पैदल घूमते लोग और शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका- इन सबको देखते हुए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके।

Advertisement

इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां

31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 1 जनवरी तड़के 2 बजे तक निम्न सड़कों और क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा-

सेक्टर-7, 8, 9 और 10 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-10 में लेजर वैली के सामने की सड़क

सेक्टर-11 की इनर मार्केट रोड

सेक्टर-17 की सभी इनर रोड्स

सेक्टर-22 की इनर रोड्स

अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर-22 डिस्पेंसरी के पास स्मॉल चौक तक का मार्ग

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एलांते मॉल के आसपास का क्षेत्र

इन इलाकों के निवासियों के लिए क्या जरूरी

जिन लोगों के घर या प्रतिष्ठान इन प्रतिबंधित सड़कों से होकर जुड़े हैं, उन्हें वैध पहचान पत्र और निवास प्रमाण साथ रखना होगा, ताकि पुलिस उनकी आवाजाही में सहयोग कर सके।

एलांते मॉल के आसपास बदलेगा ट्रैफिक रूट

एलांते मॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाएं। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और मुख्य सड़कों पर पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।

ड्रंक ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस

न्यू ईयर की रात शहरभर में विशेष ड्रंक ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई होगी। गंभीर मामलों में चालान के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और पुलिस के साथ सहयोग करें।

Advertisement
×